देवभूमि उत्तराखंड में त्यूनी बाजार जो कि घूतिया ख़ातल के नाम से भी जाना जाता है यहां पर हर पांच वर्षों में समस्त व्यापार मंडल ट्यूनी की तरफ से महाराज शेडकूलिया देवता के निवास स्थान देवघार रायगी गांव से देवता महाराज का(चिह्न ) डोरिया को एक रात और एक दिन के लिए त्यूनी बाजार लाया जाता है तत्पश्चात दिन- रात पूजा अनुष्ठान व भजन कीर्तन करने के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसकी पूरी व्यवस्था व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह रावत की निगरानी में की जाती है यहां पर हजारों की संख्या में लोग भंडारे मे सम्मिलित होते हैं और समस्त व्यापार मंडल त्यूनी देवता महाराज की आस्था में लीन अपने व्यापार की तरक्की के लिए प्रार्थना करते है जिससे व्यापारियों का रोजगार दिन दूना रात चौगुनी तरक्की करें बहुत ही मनोहर
दृश्य देखते ही बनता है।
त्यूनी बाजार में महाराज शेडकूलिया देवता का भव्य भंडारे का आयोजन
