द सेपियंस स्कूल विकासनगर में आयोजित 21वां वार्षिक समारोह

द सेपियंस स्कूल विकासनगर में आयोजित 21वां वार्षिक समारोह

द सेपियंस स्कूल विकासनगर ने वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया। जिसका शीर्षक था ‘*अन्वेषण* ‘ जो विद्यालय के मूल आदर्शों को प्रकट करता है।
इस आयोजन पर विद्यालय परिसर को फूलों और रंगोलियों से सजाया गया।
तत्पश्चात् कक्षा नर्सरी से कक्षा यू० के० जी० के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों के मन को उत्साह से भर दिया गया उनकी भावभंगिमाओं ने उपस्थित सभी अभिभावकों का मन मोह लिया ।
कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों ने ( विभिन्न गीतों पर आधारित )नृत्य के माध्यम से इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी।
तत्पश्चात योगा का शानदार प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर दर्शक दांतों तले उँगली दबाने लगे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ० गीता जैन(प्रधानाचार्य राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून)
गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे कर्नल अनिल गोरशी (एस एम एंड बी ए आर , पी एच डी) तथा गणमान्य अतिथियों में
रविन्द्र कुमार शर्मा( बी ए एम एस , एल एल बी, पी एच डी , अंतरराष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान)
डॉ० सुमन लता ( एम ए राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, पी एच डी)
डॉ सार्थङ अरोड़ा,
महान साहित्यकार डा० हेमचंद सकलानी, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र त्यागी तथा रिकेश शर्मा उपस्थित रहे ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभकिया। विद्यालय के कक्षा नर्सरी के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा इंदिरा सपरा ने अपने आशीर्वचन से बच्चों को प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम के मध्य में प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने विद्यालय की प्रगति तथा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास की ओर सभी का ध्यान आकर्षित करवाया एवं भविष्य में इसकार्यरत रहने का आश्वासन दिलाया ।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर रश्मि गोयल ने अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बच्चे आज भी समाज के निर्माण में सहायक हैं और विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन तथा दूरदृष्टि का विकास आवश्यक है ।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्रों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई ।
अंत में विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा ने सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । इस अवसर पर (एस ए पी )नंदी बिष्ट , सुमालती उनियाल ,अश्विनी कुमार , बेबी राठौर और समस्त शिक्षक गण मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *