हरबर्टपुर में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर पालिका का अभियान, वार्ड 3, 4, 5 और 6 में कीटनाशक दवा का छिड़काव

हरबर्टपुर में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर पालिका का अभियान, वार्ड 3, 4, 5 और 6 में कीटनाशक दवा का छिड़काव
हरबर्टपुर। बरसात के मौसम में जलभराव और मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद ने शहर में विशेष स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान शुरू किया है। नगर पालिका की ओर से वार्ड नंबर 3, 4, 5 और 6 में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दवा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली और प्रदर्शन के माध्यम से नागरिकों से अपने आसपास पानी जमा न होने देने, नालियों एवं घरों के आसपास सफाई रखने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई।
नगर पालिका हरबर्टपुर के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह पवार की निगरानी में चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य बरसात के दौरान मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करना और नागरिकों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
💧 जलभराव से निपटने के लिए 120 फीट गहरे टैंकर लगाए
बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने पानी की निकासी के लिए विशेष व्यवस्था की है। जलभराव वाले क्षेत्रों में लगभग 120 फीट गहरे टैंकर/पंपिंग व्यवस्था लगाई गई है, जिससे जमा पानी को हटाया जा सके और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
पालिका की इस व्यवस्था से जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने और सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

error: Content is protected !!