गुरु पूर्णिमा पर शिव मंदिर हरबर्टपुर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पुजारी पंडित विजयपाल शर्मा का किया सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर शिव मंदिर हरबर्टपुर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पुजारी पंडित विजयपाल शर्मा का किया सम्मान
विधायक मुन्ना सिंह चौहान बोले— गुरु ही जीवन को देते हैं सही दिशा और श्रेष्ठ संस्कार
विकासनगर/हरबर्टपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरबर्टपुर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित विजयपाल शर्मा का सम्मान कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उपस्थित लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उसे संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्ति जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता प्राप्त करता है। गुरु हमें ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और सेवा की भावना का मार्ग दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है।
विधायक चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में ज्ञान, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित विजयपाल शर्मा का सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की अध्यक्ष नीरू , पुजारी पंडित विजयपाल शर्मा, संतोष रावत, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, मंडल महामंत्री ममता मुल्तानी, प्रमोद रोहिला सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!