महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में खड़ा रहूंगा: मुन्ना सिंह चौहान

महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में खड़ा रहूंगा: मुन्ना सिंह चौहान
रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का स्नेह, विधायक को रक्षा सूत्र बांधकर जताया विश्वास

विकासनगर। हेरिटेज वेडिंग प्वाइंट में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विधायक को रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भागीदारी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। जहां हेरीटेज हॉल खचाखच भरा होने के बवजूद भी
महिलाएं बाहर भी खड़ी रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट रहीं। उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
महिला सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि महिला सम्मान और सुरक्षा केवल किसी एक दिन का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की जिम्मेदारी और संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए वह हर परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश का समग्र विकास महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की ओर से बांधा गया रक्षा सूत्र उनके लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं के इस विश्वास को अपनी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करते हुए उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।
महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया कार्यक्रम का उत्साह
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक को रक्षा सूत्र बांधे और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान के तीसरी बार विधायक बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी भाजपा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है।
बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद
कार्यक्रम में हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी बबली, जिला सहप्रभारी पुष्पा बर्थवाल, जिला अध्यक्ष सुनीता गुलेरिया, जिला महामंत्री कांति देवी, कुसुम लता पवार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी एकता वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कमलेश, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह, जिला मंत्री श्यामा चौहान, पुष्पा त्यागी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी किरण पवार, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, बबिता चौहान, अनिता वर्मा, किरण चंद, राजकुमारी फारसी और आशा चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।
रक्षाबंधन कार्यक्रम ने महिला सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता के संदेश को प्रमुखता से सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और विधायक के बीच आत्मीयता एवं संवाद का माहौल देखने को मिला।