कोतवाली सहसपुर ,
जनपद देहरादून
49 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश /निर्देशो के क्रम मे थाना सहसपुर पुलिस द्वारा जामनखाता सहसपुर से एक अभियुक्ता को 49 पव्वे ट्रैटा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
1- नरेन्द्र उर्फ बिल्लू पुत्र श्री श्याम लाल निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र- 36 वर्ष ।
बरामदगी विवरणः-
49 पव्वे ट्रैटा पैक देशी शराब
पुलिस टीम थाना सहसपुर
1. कानि0 विकास त्यागी कोतवाली सहसपुर देहरादून ।
2. कानि0 नीरज कुमार कोतवाली सहसपुर देहरादून ।
