कोतवाली सहसपुर पुलिस की अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही में 07.24 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चैकिंग के दौरान तिमली धर्मंवाला से एक अभियुक्त को 07.24 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त-
जावेद पुत्र ज़हीद निवासी रामपुर जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष
बरामदगी विवरण
07.24 ग्राम अवैध हेरोइन -कीमत दो लाख 30 हज़ार रुपये
पुलिस टीम
1- उ0नि0 विवेक राठी कोतवाली सहसपुर देहरादून
2- कानि0 सचिन कोतवाली सहसपुर
3- कानि0 अजीत कोतवाली सहसपुर ।
