देहरादून: पुलिसकर्मी को कुचलकर भागे 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता

देहरादून: पुलिसकर्मी को कुचलकर भागे 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता
नशे में धुत युवकों ने चेकिंग के दौरान मारी टक्कर, फ्लाईओवर के पास हादसे के बाद पकड़े गए।
जनपद में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी और एक स्थानीय व्यक्ति को वाहन से टक्कर मारकर फरार हुए 4 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी हादसे में घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसारश, देर रात विकासनगर क्षेत्र में डाकपत्थर तिराहे के पास पुलिस द्वारा एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन कार सवार युवकों ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भागना शुरू कर दिया।
कुछ ही देर बाद धनवंतरी चौक के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने वाहन को बैक करते दिया। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसे भी टक्कर मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम के जरिए अलर्ट जारी किया। भागते समय आरोपियों का वाहन बल्लिवाला फ्लाईओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और पुलिस से बचने के लिए गली-मोहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे।
घटना में घायल पुलिसकर्मी और स्थानीय व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घायल चालक को भी पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
साहिल (20 वर्ष)
आयुष (24 वर्ष)
अंशुल चौहान (21 वर्ष)
प्रियांशु (21 वर्ष) अस्पताल में भर्ती:
गौरव चौधरी (वाहन चालक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *