कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला ji

  •  कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्त
आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

अपील

कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की घटना में कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की फोटो तथा वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है, जिस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की अपील पुलिस से की गई है।

अत: आमजन से अपील है कि घटना से सम्बन्धित फोटो/वीडियो को प्रचारित/प्रसारित कर किसी की भावनाओं को आहत न करें, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भावनाओं को आहत करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये उक्त फोटो/वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *