ग्राम चांचक के पास डंपर तथा पिकअप में हुई टक्कर

थाना सहसपुर जनपद देहरादून
समय करीब 06:30 बजे थाना सहसपुर पर 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चांचक के पास डंपर तथा पिकअप का ए क्सीडेंट हो गया है । सूचना पर थाना सहसपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर मय फोर्स के मौके पर रवाना हुए जहां पर देहरादून की ओर से आने वाले डंपर डंपर संख्या HP 71- 6255 तथा तथा विकासनगर से देहरादून जा रही फलों (apple) की गाडी पिकअप संख्या UK 07CV 7819 की आपस में टक्कर हो गई है। प्रथम दृष्टया पाया गया कि पिकअप रॉन्ग साइड में जाकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर से टकरा गई जिसका चालक पवन सिंह पुत्र कंचन सिंह निवासी मोरी उदेठा जनपद उत्तरकाशी एवम परिचालक अमर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बिंद्री सरास जनपद उत्तरकाशी पिकअप क्षतिग्रस्त होने के कारण पिकअप के अंदर फस गए जिनको स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून हॉस्पिटल भेजा गया है। जहां पर पिकअप के परिचालक अमर सिंह की मृत्यु हो गई है तथा चालक पवन सिंह महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन है । मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता मृतक

1-अमर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बिंद्री सरास, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 55 वर्ष

नाम पता घायल
1- पवन सिंह पुत्र कंचन सिंह निवासी मोरी उदेठा, जनपद उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *