निर्माणाधीन मकान से चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

निर्माणाधीन मकान से चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,
एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान बरामद।*
थाना रायपुर देहरादून
घटना का विवरण: वादी सन्दीप घिल्डियाल निवासी लेन न0 एफ कैलाशपुर लाडपुर रायपुर ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर के द्वारा निर्माण सामग्री चोरी कर ली है।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 204/25 धारा: 305, 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, संदिग्धों के प्राप्त हुलिये से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में गिरफ्त में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 10-07-25 को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान सिक्यूआई तिराहा के पास से अभियुक्त तसव्वर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गयी । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रंगाई पुताई का कार्य करता है तथा नशे का आदी है, अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
तसव्वर पुत्र तालीम अहमद निवासी ग्राम अजीपुरा थाना नगीना चौकी रायपुर जिला नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जैन प्लॉट डालनवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 24 वर्ष
बरामदगी:
1- घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर संख्या: यू0के0-07-एफएम-3235
2- पानी की फिटिंग के कुल 150 नग
3- सोल बैण्ड के पांच डिब्बे
4- पानी फिटिंग के दीवार पर लगाने वाले हुक
5- एक पेन्ट मिलाने की मशीन
6- 02 पुट्टी के कट्टे जे0के0सीमेंट वाल पुट्टी पुलिस टीम
1-उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी
2-कानि0 प्रदीप कुमार
3-कानि0 मुकेश कण्डारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *