कोतवाली विकासनगर
सूचना प्राप्त हुई की ढकरानी कोर्ट पुल के पास शक्ति नगर में दो व्यक्ति शक्तिनगर में कूद गए हैं। सूचना पर तत्काल विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, जल पुलिस को भी मौके पर पहुंचने के लिए सूचित किया गया। शक्तिनहर के किनारे शिव कुमार उर्फ सनी पुत्र बालक राम निवासी हरिपुर विकास नगर उम्र 30 वर्ष नामक व्यक्ति अपने घर से नाराज होकर बैठा था जैसे उसके पिताजी उसे देखने के लिए आए वह अपने पिताजी को देखते ही शक्तिनगर में कूद गया पीछे से उसके पिताजी बालक राम उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम हरिपुर विकासनगर भी उसे बचाने के लिए शक्तिनहर में कूद गए दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। थाना विकासनगर पुलिस द्वारा जल पुलिस, एसडीआरएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी विकास नगर महोदय भी मौके पर है। क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
