प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ऑनलाइन करके बेहतर बनाने के लिए मीशो कंपनी का लिया सहयोग

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ऑनलाइन करके बेहतर बनाने के लिए मीशो कंपनी का लिया सहयोग

विकासनगर नगर पालिका टाउन हॉल में प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का कार्यक्रम के संयोजक के आर जोशी के द्वारा बहुत कम समय में सभी व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया । बेरोजगारी को खत्म करने के लिए लगातार सरकार के द्वारा एक से बढ़कर एक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है बेरोजगारों को इसी क्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के अंतर्गत जहां लाखों लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण कराया गया वहीं प्रत्येक लाभार्थी को लगभग 4,000 रुपए का शुल्क भी दिया गया और सामान की किट भी दी जा रही है जिससे बेरोजगार स्वयं का रोजगार कर सके वही इस कार्य को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के द्वारा जो प्रशिक्षित होकर अपना रोजगार चला रहे हैं वहीं उनके द्वारा बनाई गई सामग्री को क्षेत्र या जिले तथा उत्तराखंड तक सीमित न रहे अपितु पूरे भारत में इसका विस्तार हो सके तथा बनाए गए प्रोडक्ट का बेहतर इस्तेमाल हो सके जिसके लिए मीशो कंपनी बनाए गए प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचने के लिए ऑनलाइन अकाउंट बनाए गए तथा सभी को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई वही प्रोजेक्टर,लैपटॉप के माध्यम से सभी लोगों को जानकारी दी गई जिससे बेहतर से बेहतर कार्य हो सके तथा कोई भी बेरोजगार ना रहे वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर एस के नेवार डायरेक्टर एमएसएमई देहरादून, अभिषेक रावत एसोसिएट सीएसआर मीशो कंपनी दिल्ली, प्रियंका डीटीसी देहरादून, दिव्या राणा एसपीएमयू डायरेक्टर उद्योग निदेशक देहरादून, सलोनी डीपीएमयू देहरादून, मेजर सिंह पुंडीर टीसी स्पोकन कालसी, अंकुर श्रीवास्तव ब्रांच मैनेजर पीएनबी विकास नगर, अमित मोहन असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई हल्द्वानी नैनीताल तथा ढकरानी ग्राम प्रधान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे । सभी के द्वारा केआर जोशी को उनके कार्य के लिए धन्यवाद किया गया वही कार्यक्रम में सभी के लिए चाय तथा जलपान की व्यवस्था रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *