विकासनगर में स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, नगर पालिका ने संभाली कमान विकासनगर। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय विकासनगर परिसर में “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान 07 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा।
अभियान के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर, शौचालयों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है तथा लोगों को नियमित साफ-सफाई के लिए प्रेरित करना है।
विकासनगर में स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, नगर पालिका ने संभाली कमान
