DM सविन बंसल का एक्शन मोड: बिल माफी से लेकर भू-माफिया जांच तक, 212 मामलों का निस्तारण

देहरादून में DM का सख्त एक्शन: 82 वर्षीय दिव्यांग का ₹31,657 पानी बिल माफ, 212 शिकायतों पर त्वरित सुनवाई
जनता दरबार बना राहत का दरबार: बुजुर्ग को न्याय, बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा, भू-माफियाओं पर जांच ।
DM सविन बंसल का एक्शन मोड: बिल माफी से लेकर भू-माफिया जांच तक, 212 मामलों का निस्तारण
बुजुर्ग, विधवा और असहाय परिवारों को मिला प्रशासन का सहारा
2 माह में केस निपटाने के निर्देश, शिक्षा और न्याय दोनों पर फोकस
जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब, भरोसे का बढ़ता ग्राफ
देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रमुख कार्यवाही:
82 वर्षीय दिव्यांग को बड़ी राहत
छबीलबाग निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग नत्थीलाल ने ₹31,657 के पानी बिल से राहत की गुहार लगाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान ने ₹11,487 ब्याज माफ किया तथा शेष ₹20,170 राशि वन टाइम सेटलमेंट के तहत रायफल फंड से जमा कराई जा रही है।
मीना बंसल को न्याय का भरोसा
विकासनगर निवासी मीना बंसल के पुत्र की 2023 में दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई थी, लेकिन मुआवजा नहीं मिला। डीएम ने सहायक श्रम आयुक्त को FIR दर्ज कराते हुए 2 माह में केस निस्तारण के निर्देश दिए।
बुजुर्ग दंपत्ति को कानूनी संरक्षण
ऋषिकेश निवासी दंपत्ति की शिकायत पर एसडीएम कोर्ट में भरण-पोषण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
रोशनी रावत की बेटियों को शिक्षा सहायता
आर्थिक तंगी से जूझ रही रोशनी रावत की दोनों पुत्रियों की शिक्षा “नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट” से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भू-माफियाओं पर सख्त रुख
हर्रावाला में सरकारी नहर क्षतिग्रस्त करने के मामले में जिलाधिकारी ने जांच बैठाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार की खास बात
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चल रहे इस कार्यक्रम में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समाधान के चलते आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *