देहरादून मे स्वास्थ्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उप जिला चिकित्सालय रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालदेवता एवं नेहरूग्राम के उच्चीकरण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि उप जिला चिकित्सालय रायपुर को 10 बेड से बढाकर 30 बेड का कर दिया गया है। उन्होंनें कहा कि उप जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी में सुविधा बढाने से जिला चिकित्सालय पर दबाव कम होगा तथा जनामनस को सुगम सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ग्रामीण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ सुरेश चन्द्र भट्ट, स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानिदेशक स्वास्थ्य सुनिता टम्टा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Chief Editor
Savita Rani
Hindi News Portal
- ‘परीक्षा पर चर्चा’ अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जाएगी- बंशीधर तिवारी
- जिलाधिकारी के निर्देशन में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई; दो बालकों का रेस्क्यू
- जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 फरवरी को हजारों कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव
- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर्स मीट का किया आयोजन
