देहरादून जिलाधिकारी सोनिका द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकारण देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में लू से बचाव हेतु त्वरित प्रतिवादन, सूचनाओं के आदान- प्रदान एवं आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु
लू से बचाव सम्बन्धित प्रकाशन किया गया जिसके साथ- साथ सार्वजनिक स्थानों कचहरी परिसर देहरादून, रेलवे स्टेशन, डाकघर, बस अड्डे आदि पर स्टीकर/पोस्टर लगाये गये है।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि लू से बचने हेतु सावधानियां बरतें तथा विशेषरूप से अपरान्ह 12 से 03 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें। लू से प्रभावित होने की स्थिति में त्वरित जीवन रक्षक घोल का सेवन करें तथा चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों व पालतू जानवरों को वाहन में न छोड़े। घर से निकलते समय आपातकालीन किट पानी की बोतल, छाता, टोपी, सर ढकने का कपड़ा, छोटा तौलिया, हाथ से चलने वाला पंखा, ग्लूकोज या जीवन रक्षक घोल आवश्य साथ रखें।
—-0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून
Chief Editor
Savita Rani
Hindi News Portal
- जिलाधिकारी के निर्देशन में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई; दो बालकों का रेस्क्यू
- जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 फरवरी को हजारों कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव
- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर्स मीट का किया आयोजन
- भगवंतपुर बहुउद्देशीय शिविरः 455 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का
- जिलाधिकारी सविन बंसल त्वरित निर्णय क्षमता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने लोगों में भरोसा जगाया
