विधायक मुन्ना सिह चौहान के द्वारा होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन विकासनगर मे किया गया
विधानसभा विकासनगर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने पुष्प होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं मधु चौहान का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया । विधायक ने उपस्थित सभी नागरिकों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
समारोह में अरुण मित्तल, नगर पालिका विकासनगर एवं हरबर्टपुर के सभासद गण, अनिल जैन, प्रदीप सोनी , संदीप मोगा, जयंती पटवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गुलरिया सहित अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे वही कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।
होली मिलन समारोह विधायक मुन्ना सिंह चौहान
