विकासनगर नगरपालिका के द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षक के प्रति जगरूकता के लिए चित्रकला का आयोजन किया गया । नगर पालिका परिषद विकासनगर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेस्ट मैनेजमेंट जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, विकासनगर तथा एनफील्ड स्कूल, विकासनगर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपने सुंदर चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव और सही तरीके से कचरे के निस्तारण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह और रचनात्मकता देखने लायक रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए कचरा प्रबंधन की सही जानकारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका से मोहित पाठक, कर अधीक्षक मनोज कोहली की निरीक्षक,विनोद डिमरी,सुनील कुमार,आशीष रौथन,राजेश अभिषेक पंचमुखी सेवा समिति , तोमर, सुरेश रावत तथा अभिषेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया,
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विकासनगर नगरपालिका के द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षक के प्रति जगरूकता के लिए चित्रकला का आयोजन किया गया
