किसानों की समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक पहल ‘ईच ड्रॉप मोर क्रॉप’ के संकल्प को साकार करती उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली अभिनव सिंचाई योजना

किसानों की समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक पहल
‘ईच ड्रॉप मोर क्रॉप’ के संकल्प को साकार करती उत्तराखंड की अपनी तरह की पहली अभिनव सिंचाई योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को समर्पित
₹1611.88 लाख की लागत से निर्मित ग्राम पपड़ियांन, तोली भूड़, लांघा एवं ग्राम पष्टा (लोअर पीपलसार एवं अपर रुद्रपुर क्षेत्र) की स्प्रिंकलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना का लोकार्पण प्राथमिक विद्यालय, लांघा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि “‘ईच ड्रॉप मोर क्रॉप’ अर्थात बूंद-बूंद का सदुपयोग करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करने का संकल्प है। उत्तराखंड की अपनी तरह की यह पहली अभिनव स्प्रिंकलर आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना उसी सोच का परिणाम है।”
उन्होंने बताया कि ₹1611.88 लाख की लागत से तैयार यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा “सिंचाई बढ़ाएं – खुशहाली लाएं” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, प्रधान तोली भूड़  भरत सिंह तोमर, प्रधान पपड़ियांन आशीष बिष्ट, प्रधान लांघा उजाला तोमर, प्रधान पष्टा महेंद्र सिंह, प्रधान रुद्रपुर रवि कुमार, बीडीसी सदस्य आशीष तोमर, खजान नेगी, रमेश पुण्डीर,  अनुज गुलेरिया, चंद्रपाल सिंह तोमर, कपिल, जागरोशन, प्रताप सिंह तोमर, संदीप चौहान, दीपक तोमर, गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार एवं सहायक अभियंता निशांत ध्यानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *