सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ विकासनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने “जल संरक्षण” के तहत बीडीएम इंटर कॉलेज से लेकर पंचायती शिव मंदिर फतेहपुर ग्रांट तक जन जागरूकता रैली निकाली तथा वहां जाकर स्वच्छता कार्य किया। शिविर के बौद्धिक सत्र का प्रारंभ कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप जगवाण, गुरप्रीत सिंह (अध्यक्ष, मनरूप चैरिटी एंड रिसर्च सेंटर), बिमलेश त्यागी, कंचन डबराल, दिव्या आदि के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। शिविर के बौद्धिक सत्र में गुरप्रीत सिंह ने स्वयंसेवियों को बाल संरक्षण के उद्देश्य के विषय में बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनका कल्याण सुनिश्चित करना और उनके खिलाफ अपराधों को रोकना है, जिसमें बाल श्रम, तस्करी और यौन शोषण जैसे मुद्दे शामिल हैं।
इस अवसर पर गुलाब सिंह, मनमोहन रावत, मोतीलाल, आकाश शर्मा, मनीष जगूड़ी, तथा स्वयंसेवी आयुषी, अंजु,
वंशिका , तनिषा,आरती, प्रियंका , ककन, ईशा, स्वाति, स्वर्णिका, अनुज, सचिन, अनुराग, आर्यन, आशु, आदित्य, नैतिक, लविश, लक्की, हर्ष, जगजीत, आदर्श आदि शामिल रहे ।
स्वयंसेवियों ने जन संरक्षण के तहत फतेहपुर ग्रांट तक जन जागरूकता रैली निकाली
