सेपियंस विद्यालय विकास नगर का जूडो में शानदार प्रदर्शन एक बार फिर से सेपियंस विद्यालय विकासनगर के छात्र छात्राओं ने *मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी* 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के मल्टीपरपस हॉल,आमवाला खेल परिसर में किया गया,जिसमें सेपियंस स्कूल विकास नगर के छात्र छात्राओं ने गर्व से हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें पहचान मिली और भविष्य के लिए प्रेरणा मिली, क्योंकि यह ट्रॉफी जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को निखारती है और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करती है।
शामिल प्रतिभागी:
लक्की रावत रजत पदक एवं 1200 रुपये नक़द पुरस्कार
तन्वी पंवार रजत पदक एवं 1200 रुपए नक़द पुरस्कार
आदित्य क्षेत्री कांस्य पदक एवं 900 रुपये नक़द पुरस्कार
साथ ही विंटर ट्रेक सूट , समर शॉट्स, टी शर्ट,शॉक्स,शूज़ भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सहित प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, विद्यालय निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल , विद्यालय प्रशासिका श्रीमती बेबी राठौर , स्कूल ऐकेडेमिक प्रमोटर नंदी बिष्ट ,अश्विनी कुमार , सुमालती उनियाल तथा समस्त अध्यापक गणों ने प्रशिक्षक बी एस राय, सतीश चौहान, सूरज चौहान संजय चौहान तथा प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
