विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा पिछले लगभग एक सप्ताह से मुख्य बाजार में चली आ रही रेडी-ठेली वालों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका विकासनगर के सभागार में एक बैठक की गई
7। जिसमें निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुआंठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह, नगर पालिका विकासनगर के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और कोतवाल राजेश शाह, रेडी-ठेल व्यापारी सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। बाज़ार में पिछले सप्ताह हुई मारपीट की घटना और यातायात के दौरान लगने वाले जाम को लेकर रेडी-ठेली वालों पर की गई कार्यवाही के बाद उनके सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया। जिसके बाद रेडी-ठेली यूनियन से जुड़े लोगों का एक प्रतिनिधि मण्डल विधायक मुन्ना सिंह चौहान से मिला जिसके बाद विधायक द्वारा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस सम्बन्ध में आज एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें आए हुए सभी लोगों से वार्ता के पश्चात् नगर पालिका परिषद विकासनगर द्वारा नगर क्षेत्र के 78 रेडी-ठेली वालो को जारी किए गए लाइसेंस धारकों को बाज़ार क्षेत्र में रेडी- ठेली लगाने की अनुमति सर्व सम्मति से दी गई। साथ ही सभी रेडी-ठेली वालों को यह भी आदेश जारी किया गया कि वह अपनी रेडी-ठेली चलती फिरती अवस्था में बाज़ार के मुख्य मार्ग के किनारे बनी सफ़ेद लाईन से पीछे ही रहेंगे। कोई भी रेडी-ठेली वाला अपने आस पास कोई भी सामान नहीं लगाएगा जिससे यातायात बाधित हो या किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न हो। जिसके बाद सभी रेडी-ठेली वालों ने बैठक में विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। बैठक में व्यापार मंडल के महामंत्री भारत कालरा, रेडी-ठेली यूनियन के अध्यक्ष फईम, राजन सिंह, नहीम, शोएब, रिंकेश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह बॉबी, रोशन नेगी, सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Chief Editor
Savita Rani
Hindi News Portal
- जिलाधिकारी के निर्देशन में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई; दो बालकों का रेस्क्यू
- जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 फरवरी को हजारों कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव
- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर्स मीट का किया आयोजन
- भगवंतपुर बहुउद्देशीय शिविरः 455 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का
- जिलाधिकारी सविन बंसल त्वरित निर्णय क्षमता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने लोगों में भरोसा जगाया
