विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा पिछले साल आई आपदा से प्रभावित गांव जाखन के ग्रामीणों संग एक जन सुनवाई का आयोजन
तहसील विकासनगर स्थित सभागार में किया गया। जन सुनवाई के दौरान ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू, तहसीलदार विकासनगर सुरेन्द्र सिंह देव और पिटकुल के अधिकारी सहित आपदा पीड़ित ग्रामीण मौजूद रहे। जन सुनवाई में विधायक द्वारा आपदा पीड़ित परिवारों के लोगों से वार्ता कर उनकी समस्या को सुनने के साथ ही तहसील विकासनगर द्वारा किए गए सर्वे में किन्हीं कारणों से छूटे लोगों को शामिल करने के लिए कहा। विधायक द्वारा सरकार द्वारा दिए जाने वाले पट्टो की लिस्ट में त्रुटिवश छूटे नामो को शामिल कर जल्द ही सभी लोगों को एक साथ पट्टे आबंटित करने की बात पर गांव वालों ने सहमति जताई। अब जल्द ही आपदा ग्रसित जाखन गांव के लोगों को सरकार की तरफ से रूद्रपुर ग्राम पंचायत में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर आबंटित पट्टे मिल सकेंगे। जन सुनवाई के दौरान काफ़ी संख्या में आपदा ग्रसित ग्रामवासी मौजूद थे।
