भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन के आईडी कार्ड और नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में आरती शर्मा महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भाजपा के द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारी को आईडी कार्ड और नियुक्ति पत्र वितरित किए। आरती शर्मा को संगठन के उद्देश्य से अवगत कराया। आरती शर्मा ने संगठन को और नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी । आरती शर्मा को भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन की समस्त टीम की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद। भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन की समस्त टीम को सफल कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सभी पदाधिकारी ने यह आश्वस्त किया की बहुत जल्दी हम पूरे सहारनपुर जिले, मंडल ओर पूरे भारत में संगठन का विस्तार करेंगे और एक मजबूत टीम का गठन करेंगे जिससे हमारा संगठन पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर सके। ईश्वर से प्रार्थना है वह हमारे संगठन को पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की शक्ति प्रदान करें। जय हिंद ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *