लाखामंडल से जन समस्याओं को लेकर भाजपा नेत्री बचना शर्मा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने पहुंची दिल्ली

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जी के निजी आवास पर दिल्ली में ज्ञापन दिया गया
जौनसार लाखामंडल: भाजपा नेता बचना शर्मा ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और जौनसार बावर की जनहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान, उन्होंने शिक्षा और। स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की, जो जौनसार बावर की जनता के लिए प्रमुख चिंता का विषय हैं। बचना शर्मा ने लाखामंडल में महिला अस्पताल खोलने की मांग भी रखी, जिससे जौनसार बावर की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और देहरादून का रुख न करना पड़े रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड राज्य के माननीय युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तराखंड सरकार को निर्देशित किया है ज्ञापन देने वालों में कर्नल राजीव रावत, बचना शर्मा, ओमप्रकाश, सीतू पुंडीर, कुलदीप फौजी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *