राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ तथा मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजि० संस्था हल्द्वानी कार्यकारिणी टीम का हुआ अधिष्ठापन

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ तथा मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजि० संस्था हल्द्वानी कार्यकारिणी टीम का हुआ अधिष्ठापन।
राष्ट्रीय अध्यक्षः पं रामदत्त शर्मा जी एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भारत /राष्ट्रीय महासचिव ड़ॉ रेनू शरण
हल्द्वानी सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट अस्थायी कार्यालय पर आगामी 29/12/2024 को समय 11बजे दिन इतवार को नगर निगम के सभागार में संस्था द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह” के आयोजन की राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ तथा मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजि.के पदाधिकारियों संग बैठक हुयी ।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं रामदत्त शर्मा जी द्वारा हल्द्वानी के सम्मानित जनों को पद दायित्व सौंपे।जिसमें नैनीताल जिलाध्यक्ष पदभार मीना राणा को सोंपा। जिलामहासचिव पद मीना जौशी,जिलाउपाध्यक्ष रेनू रौतेला,विमला देवी, हरिशंकर मोर्या, रूवी मोर्या , सरोज अधिकारी ,पंकज रौतेला, दया डशीला ,कमला देवी मोनिका पनकोटी, आशा कोहली, आदित्य पाठक, भावना पाठक, सुमन पाठक, कमला सिंह,दीपा कुढाई, हरिशंकर मोर्या, रूवी मोर्या, दिलीप अरोरा, तुलसी देवी सहित अन्य सम्मानित जन को पदों की जिम्मेदारी दी।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पद और संगठन को मजबूती से कार्य करने और सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने मात्रशक्तियो के सम्मान, उत्थान व गौरक्षा के लिए शपथ ली और अपने दायित्वों को पूर्णतया निभाने का आश्वासन दिया।तथा संस्था द्वारा कमजोर वर्ग के जनों के लिए निम्न कार्य कर रही है,निर्धन कन्याओं का विवाह, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपणः करना, गौवंश की रक्षा,ब्लड डोनेशन करना आदि अन्य।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ.रेनू शरण, नागेश दूवे, देवभूमि ब्राह्मण महासंघ प्रदेश अध्यक्ष पं भगवती प्रसाद उपाध्यय, मुख्य सलाहकार गुरु संजय गैरोला ,सहित शहर के सम्मानित जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *