सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के द्वारा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के द्वारा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट द्वारा स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है और मतदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
संयम सेवियों ने बाबूगढ़ क्षेत्र विकास नगर चुंगी और ब्लॉक रोड तक जागरूकता रैली निकाली और “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” के नारों के साथ स्थानीय जनता को जागरूक किया। इसके साथ ही ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य किया तथा। स्वयं सेवियों के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता भी की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप जगवान, वरिष्ठ प्रवक्ता गुलाब सिंह, संजय कुमार एवं अक्षय गुसाई विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अंशिका, स्वर्णिका, स्वाती, कामना, कानन, अनुज, सौरव, आशीष, गुरप्रीत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *