नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती व वसंतोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती व वसंतोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ध्रुव शमशेर राणा द्वारा आमंत्रित कृष्ण वृन्दावन एडिशन, न्यू जर्सी अमेरिका के मुख्य पुजारी एवं प्रशासक आचार्य योगेंद्र भट्ट ने अपने सहयोगियों पेजावर मठ उडुपी, हरिद्वार से आचार्य मनोज, गौतम, बद्रीनाथ, शुभम के सहयोग से विद्यालय परिसर में विधि-विधान से हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया गया जिसके मुख्य यजमान ध्रुव शमशेर राणा तथा उनकी धर्म पत्नी सुषमा ओंकार व प्रहलाद शमशेर राणा रहे। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, सहप्रबंधक नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद जैन, अशोक कपूर, तिलक राज शर्मा, रेखा सिंह, सुनीता भट्ट आदि के द्वारा मां सरस्वती व सुभाष चन्द्र बोस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवीन प्रवेश लेने वाले भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार भी किया गया। विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा नृत्य, गीत, भाषण तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य बाज सिंह ने वीर हकीकत राय के बलिदान के विषय में बताया। प्रांजल व गीता गौड़ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का व कनक ने किया। विकासनागर ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर अभिभावक, समाज के प्रबुद्ध जन तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिवार एवं समस्त समाज के लोगों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद ग्रहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *