उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य योजना के अंतर्गत विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला–अम्बाड़ी मार्ग (कि.मी. 10.00) पर 183.29 लाख रुपये की लागत से निर्मित 12.00 मीटर स्पान प्लेट गर्डर सेतु का लोकार्पण विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि इस सेतु के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा मिलेगी, यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र में विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुज गुलरिया, ब्लॉक प्रमुख विकासनगर नारायण ठाकुर, गुलफाम अली, अनिल तोमर, मेहूवाला की प्रधान सुमित्रा चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चौहान, डुमेट के प्रधान पूरण शर्मा, अंबाड़ी की प्रधान प्रियंका योगेंद्र चौहान, भजराम शर्मा, टीकम चौहान, विक्रम चौहान, अनिल कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला–अम्बाड़ी मार्ग पर सेतु का लोकार्पण विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा किया गया।
