राजस्थान मार्बल के सामने हरबर्टपुर क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ंत

  • कोतवाली विकासनगर
    जिला देहरादून राजस्थान मार्बल के सामने हरबर्टपुर क्षेत्र में दो मो0सा0 आपस में भिडने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना विकासनगर से आवश्यक पुलिस बल मौके पर पंहुचा। मौके पर जानकारी करने पर दोनों मो0सा0 वाहनों में कुल 05 व्यक्ति सवार होने की सूचना मिली थी। मौके सभी सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल थे। सभी घायलों को निजी 108 एवं निजी वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल लेहमन हरबर्टपुर विकासनगर भर्ती कराया गया। प्रथम दृष्टया सडक दुर्घटना निरंतर हो रही वर्षा के कारण लॉ विजिविलिटी के कारण होना प्रतीत हुआ है। फिर भी घटना के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। उपचार के दौरान 03 घायलों को उच्च उपचार हेतु देहरादून ग्राफिक ऐरा अस्पताल रैफर किया गया है तथा 02 घायलों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है । वर्तमान में मौके पर स्थिति सामान्य है।
    विवरण निम्न प्रकार है।

*नाम पता मृतक*
01-वेदांश पुत्र कमल उर्फ अरुण निवासी लंबरपुर बारोटीवाला, विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 20 वर्ष।(मृतक)
02-धोनी कश्यप, पुत्र सोनीपाल सिंह, निवासी आसनपुल वार्ड नंबर 8 विकासनगर जिला देहरादून उम्र लगभग 20 वर्ष (मृत्यु)
*नाम पता घायल*
01.रमनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह, निवासी वार्ड नं0 06 विवेक विहार हरबर्टपुर थाना विकासनगर , जनपद देहरादून, उम्र लगभग 17 वर्ष (रैफर)
रेफर हाइयर सेंटर
02- विवेक कश्यप पुत्र संजय निवासी आसान पुल विकासनगर जिला देहरादून उम्र 19 वर्ष (रैफर)
03 अंकित पुत्र ध्यान सिंह निवासी रामगढ शाहपुर कल्याणपुर विकासनगर जिला देहरादून उम्र 22 वर्ष (रैफर)

  • दुर्घटनाग्रस्त वाहन
    वाहन संख्या UK16 F-8458 ( M/C)
    वाहन संख्या -UK16D-1032 ( M/C)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *