राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में स्टेज एवं टिन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण

  1. छरबा में स्टेज व टिन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण
    विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में स्टेज एवं टिन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा किया गया। यह निर्माण कार्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा ₹11.76 लाख की लागत से कराया जाएगा।
    लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत छरबा के प्रधान राजपाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह चौहान सहित मुकेश, जयपाल, कुलदीप, दिनेश रावत, बबलू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    विधायक ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा तथा ऐसे कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *