एसएसपी दून की सटीक रणनीति लगातार पड रही अपराधियों पर भारी।

 

एसएसपी दून की सटीक रणनीति लगातार पड रही अपराधियों पर भारी।

सेलाकुई क्षेत्र के बन्द घर मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी लगभग 05 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी व इलेक्ट्रानिक सामान हुआ बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त नशे के हैं आदी, नशे तथा अन्य शौकों को पूरा करने के लिये दिया था चोरी की घटना को अंजाम।

थाना सेलाकुई

वादी अमर सिंह बारवाल पुत्र गोविंद राम निवासी भागीरथी एनक्लेव राजावाला देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो के द्वारा उनके घर से ज्वेलरी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल के आसपास आने जाने वालो रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो से परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान राजा रोड तिराहे से मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 01: अनुज तथा 02: मोहित ठाकुर को घटना में चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

दपूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी हैं तथा अपने नशे व अन्य शौकों को पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अनुज कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी पीठ वाली गली, सेलाकुई, उम्र- 19 वर्ष
2- मोहित ठाकुर पुत्र जगदीश निवासी जमालपुर, सेलाकुई, उम्र- 19 वर्ष

बरामदगी
1- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी ( 01 चेन व लटकन)
2- 02 लैपटॉप (डेल व एचपी कंपनी)
3- 05 अलग-अलग कम्पनियों के छोटे-बडे स्पीकर
4- 01 प्रोजेक्टर
5- 01 साउण्ड मिक्सचर सिस्टम
6- अलग-अलग कम्पनियों के 03 माइक
7- 01 एलईड़ी सैमसंग कम्पनी
8- 01 माईक्रोवेव ओवन व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान
*(बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत: 05 लाख रू0)

*पुलिस टीम:*
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- उ0नि0 सुमेर सिंह
3- म0उ0नि0 मीना रावत
4- कां0 उपेंद्र
5- कां0 सोहन
6- कां0 सुधीर
7- कां0 मुकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *