प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश चंद डालाकोटी के आहवान पर राष्ट्रीय करणी सेना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह चौहान एवं करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शक्ति सिंह , प्रदेश उपाध्यक अरुण पुंडीर एवं साथी भूपेंद्र सिंह डोगरा समर्थक एवं सहयोगी पूर्व सैनिक डीसी राणा , लायल सिंह तोमर, भीम सिंह , तरुण, अरविंद ,परवीन, नवीन खन्ना , अमित, भट्ट आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे ।
ज्ञापन एस डी एम कार्यालय में दिया जाना था परंतु माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के द्वारा उक्त UGC के संशोधित कानून पर वर्तमान तिथि में रोक लगाई गई हैं जिसकी अगली सुनवाई 19 मार्च को की जाएगी जिसके चलते ज्ञापन नहीं सौंपा गया केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह पुष्पों की माला पहनाकर एवं मिलन समारोह का आयोजन एवं हरबर्टपुर चौक से पहाड़ी गली चौक तक कार यात्रा के द्वारा अपना विरोध प्रदर्शन किया ।
