नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा का रोडवेज यूनियन ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा का रोडवेज यूनियन ने किया स्वागत, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन (रजि.) के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा।
अशोक वर्मा ने यूनियन को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। साथ ही यूनियन पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी सुनिश्चित कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रणाकोटी, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार, बलेश कुमार, हरि सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *