शासन प्रशासन सुस्त नदी में JCB का आतंक! विकासनगर में अवैध खनन का खुला खेल 

नदी में JCB का आतंक! विकासनगर में अवैध खनन का खुला खेल
पट्टा बना ढाल, स्थानीय बेरोजगार – बाहरी कमा रहे माल । विकास नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावघाट और ढकरानी क्षेत्र में अवैध खनन खुलेआम जारी ।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नदी के भीतर भारी मशीनें उतर चुकी हैं और बड़े स्तर पर खनन किया जा रहा है।
नदी में बड़े-बड़े गड्ढे बनने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और भविष्य में बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।
पुल पर संकट: नावघाट का पुल, जिसका उद्घाटन अभी होना बाकी है, उसकी नींव तक को मशीनों द्वारा कमजोर किया जा रहा है—जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
रोजगार पर सवाल: स्थानीय लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं
बाहर से आए लोग खनन में लगे हुए हैं
प्रशासन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है
बड़े सवाल: क्या प्रशासन की मिलीभगत है?
पट्टों की आड़ में कौन चला रहा है खेल?
स्थानीय युवाओं को रोजगार क्यों नहीं?
जनता की मांग: अवैध खनन पर तुरंत रोक लगे
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *