विकासनगर में ‘खूनी गड्ढे’, बाइक सवार दो युवक घायल – एक की हालत गंभीर

विकासनगर में ‘खूनी गड्ढे’, बाइक सवार दो युवक घायल – एक की हालत गंभीर विकासनगर की सड़कों की स्थिति अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। बाईपास कैनल रोड पर बाला सुंदरी मंदिर से लेकर प्रेम गंगा स्वीट शॉप तक सड़क पूरी तरह से गड्ढों व चैंबर से भरी है।
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और ऊंचे नीचे चैंबर बने हुए हैं
आए दिन वाहन इनसे टकरा रहे हैं
कई लोग पहले भी चोटिल हो चुके हैं
ताजा मामला: स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक इन गड्ढों की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का आरोप:
कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
अधूरा सड़क निर्माण बना हादसों की वजह
विभाग की घोर लापरवाही
लोगों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो कोई इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *