आईआईटी रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 पर भव्य आयोजन

आईआईटी रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 पर भव्य आयोजन
“Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषय पर तकनीकी विकास और समावेशी भारत पर मंथन
रुड़की। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर IIT रुड़की परिसर में “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता IIT रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की, जबकि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और innovation केवल आधुनिक विकास के साधन नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाने का माध्यम बनने चाहिए। उन्होंने भाजपा के अंत्योदय दर्शन को तकनीकी विकास से जोड़ते हुए “Technological Antyodaya” की अवधारणा पर बल दिया।
मंत्री बत्रा ने कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल माना जाएगा जब innovation का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार केवल Digital Development नहीं बल्कि ऐसा inclusive growth model तैयार कर रही है, जिसमें AI, digital governance और innovation गांव, गरीब, किसान, छात्र एवं युवाओं के जीवन को सशक्त बनाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के Digital India, Startup India और IndiaAI विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से वैश्विक technology leader के रूप में उभर रहा है। साथ ही उत्तराखंड में विज्ञान एवं तकनीक आधारित विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
युवाओं का आह्वान करते हुए मंत्री बत्रा ने कहा कि AI, innovation और technology को केवल career नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का मिशन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को innovation hub बनाने और युवाओं को future-ready skills से जोड़ने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने Responsible Innovation, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और समावेशी विकास पर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं को विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से विकसित भारत निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *