पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक । शंउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भुवन चंद खंडूरी ने भारतीय सेना और सार्वजनिक जीवन दोनों क्षेत्रों में अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण पेश किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवन चद खंडूरी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत आधार दिया। उनकी सादगी और स्पष्टवादिता हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
धामी ने कहा कि उनका निधन उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक
