इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी को मिला नया निदेशक” “IFS अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने संभाला कार्यभार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी को मिला नया निदेशक”
“IFS अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने संभाला कार्यभार”
देहरादून से बड़ी प्रशासनिक खबर।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून को नया निदेशक मिल गया है। आंध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने आज अकादमी के निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सेवानिवृत्त निदेशक श्रीमती भारती का स्थान लिया है।
डॉ. खजूरिया 35 वर्षों से अधिक के प्रशासनिक और वन प्रबंधन अनुभव के साथ देश के जाने-माने वन विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद् माने जाते हैं। वे मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं तथा कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके हैं। वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और नीति निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक शोध पत्रिकाओं में उनके शोध प्रकाशित हो चुके हैं।
इससे पहले वे आंध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अकादमी के संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की तथा प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।
डॉ. खजूरिया ने कहा कि उनका लक्ष्य ‘अमृत काल’ की परिकल्पना के अनुरूप भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षण को और अधिक आधुनिक, प्रभावी तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है।
फिलहाल इतनी ही जानकारी। ऐसी ही सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ।