देहरादून में Mrs. Asia International Winner 2026 डॉ. रूपाली वशिष्ठ का भव्य स्वागत, साहित्यि उपलब्धियों की भी हुई सराहना
देहरादून, उत्तराखंड। Mrs. Asia International Winner 2026 डॉ. रूपाली वशिष्ठ के सम्मान में हरिद्वार बाईपास रोड स्थित साल्ट एंड पेपर होटल एंड रेस्टोरेंट में भव्य स्वागत एवं सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों, साहित्य और कला जगत से जुड़े व्यक्तियों, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने भाग लेकर उन्हें बधाई दी।
डॉ. रूपाली वशिष्ठ ने Mrs. Uttarakhand Winner 2024, Mrs. India Winner 2025 और Mrs. Asia International Winner 2026 का खिताब हासिल कर अपनी उपलब्धियों की एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है।
मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
समारोह में देहरादून जिला कारागार के जेलर श्री पवन कुमार कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI), देहरादून के डॉ. मोहन चंद्र जोशी, उत्तराखंड इतिहास संकलन से श्री अभिनव तिवारी, दून हॉस्पिटल की डॉ. योगेश्वरी, गढ़वाल फोक आर्टिस्ट पूनम नैथानी, श्री महेश चंद्र शर्मा, श्री ध्रुव वशिष्ठ और एंकर हर्ष वर्धन शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने समारोह में सहभागिता की।
पुस्तक ‘लाखामंडल’ से मिली विशेष पहचान
डॉ. रूपाली वशिष्ठ की साहित्यिक उपलब्धियों में उनकी पुस्तक ‘लाखामंडल’ का विशेष उल्लेख किया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस पुस्तक के लिए उन्हें भारत विभूषण राष्ट्रीय सम्मान और देवभूमि रतन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। हाल ही में उत्तराखंड UKPSC मॉक टेस्ट में उनकी पुस्तक से संबंधित प्रश्न आने को भी उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
पाँच पुस्तकें प्रकाशित
डॉ. रूपाली वशिष्ठ की पाँच पुस्तकें—‘लाखामंडल’, ‘संघर्ष से शौर्य तक’, ‘भावनाओं के पंख’, ‘मेरी कलम से’ और ‘श्री कृष्ण की माया’—प्रकाशित हो चुकी हैं। ये पुस्तकें Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं।
फैशन और मेकअप टीम का सहयोग
उनकी विनिंग ड्रेस देहरादून की फैशन डिजाइनर हेमा नेगी ने तैयार की, जबकि मेकअप आर्टिस्ट अल्पना नाथ ने भी सहयोग दिया। डॉ. रूपाली वशिष्ठ की सफलता में परिवार और मित्रों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉ. रूपाली वशिष्ठ को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी साहित्य, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड का नाम रोशन करती रहेंगी।
देहरादून में Mrs. Asia International Winner 2026 डॉ. रूपाली वशिष्ठ का भव्य स्वागत, साहित्यिक उपलब्धियों की भी हुई सराहना
