न्यू राणा ज्वैलर्स में चोरी से मचा हड़कंप, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जताई नाराजगी
विकासनगर। लक्ष्मणपुर स्थित न्यू राणा ज्वैलर्स में हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार संजीव राणा से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।
विधायक ने पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं और पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।
मुन्ना सिंह चौहान ने पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरों तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित कर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
विधायक ने पीड़ित दुकानदार संजीव राणा को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस दौरान चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाई, व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नीरज ठाकुर, धीरेंद्र पटवाल, रोशन नेगी, हिमकर गुप्ता, अजय धमीजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
न्यू राणा ज्वैलर्स में चोरी से मचा हड़कंप, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जताई नाराजगी
