उत्तरी ध्रुव फतह कर लौटे लक्की रावत का सेपियंस स्कूल में भव्य सम्मान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया स्वागत

उत्तरी ध्रुव फतह कर लौटे लक्की रावत का सेपियंस स्कूल में भव्य सम्मान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया स्वागत
विकासनगर। उत्तरी ध्रुव की साहसिक यात्रा पूरी कर सकुशल वापस लौटे युवा लक्की रावत के सम्मान में विकासनगर स्थित सेपियंस स्कूल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने लक्की रावत का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया।
लक्की रावत ने उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराकर अपने साहस, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल रहा। समारोह में लक्की रावत को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने युवाओं को प्रेरित करते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व और जीवन से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। लक्की रावत की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, निदेशिका रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, रिकेश शर्मा, एसएमपी नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, सुमालती उनियाल, बेबी राठौर सहित शिक्षकगण एवं स्कूल परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने लक्की रावत और उनके परिजनों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।