प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट व वन विभाग के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया

प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट: द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम  वन विभाग की टीम के साथ नेशनल हाईवे जो बन रहा है शिमला बायपास धर्मा वाला से 1 किलोमीटर अंदर, वन हमारी अमूल्य संपदा है, अगर भविष्य में शुद्ध वातावरण और शुद्ध ऑक्सीजन की जरूरत है तो हमें अभी से प्रयासरत होना पड़ेगा। सभी से निवेदन है कि फोटोशूट कराने के लिए कहीं भी पेड़ लगाकर इतिश्री कर लेना ठीक नहीं है, किसी सुरक्षित स्थान पर पौधा लगाए ताकि जिस उद्देश्य से लगाया गया है वह पूरा हो सके, हम लोग हर वर्ष वन विभाग के साथ यह कार्य करते हैं, और अबकी बार अभी 700 पौधे लगाने का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है, और सभी से निवेदन है कि सुरक्षित स्थान पर ही पेड़ लगाए, सबका भविष्य उज्जवल हो सभी को शुभकामनाएं  ऋषि पाल जी हमारी टीम के सर्वश्रेष्ठ मेंबर हैं और समर्पित रहते हैं हर समय जंगलों में आग का मामला हो पौधे लगाने का मामला हो या फिर जनहित के कार्य में सहयोग हो सबसे पहले पहुंचते हैं, अगर ऐसे कार्यकर्ता हर संगठन में हों तो यह सभी कार्य बहुत अच्छे से हो सकते हैं लेकिन कार्यकर्ता तो दूर कुछ संगठनों के लोग आजकल स्वार्थी रूप से काम कर रहे हैं, अपने कार्यकर्ताओं के कंधों पर बंदूक चलाकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, शोषण कर रहे हैं, भविष्य खराब कर रहे हैं, अपना निजी भरण पोषण करने हेतु कुछ भी करने को तैयार हैं।