देहरादून में जिला पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण विकास, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।।
देहरादून स्थित जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली गई।
जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव बैठक में रखे। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गये।
बैठक में विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। जिला पंचायत बोर्ड ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाकर जनपद के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया।
तो देहरादून में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फिलहाल के लिए इतना ही, बने रहिए ।
रिपोर्ट: सविता रानी, देहरादून।
