भाजपा नेत्री बचना शर्मा को किसान मोर्चा में मिली अहम जिम्मेदारी, लाखामंडल क्षेत्र में खुशी की लहर
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए लाखामंडल की भाजपा नेत्री श्रीमती बचना शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व सौंपा है।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी द्वारा बचना शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी बचना शर्मा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर चुकी हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बचना शर्मा ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह देहरादून ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।
उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और अंत्योदय की भावना को हर घर तक पहुंचाने के लिए वह लगातार काम करेंगी।
बचना शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना के बाद लाखामंडल और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर तथा फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि बचना शर्मा लंबे समय से जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और किसान, गरीब, महिला एवं बेटियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उनका मानना है कि नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र की समस्याओं को संगठन और सरकार के स्तर तक और मजबूती से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर बचना शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह पुंडीर तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विश्वास जताया कि बचना शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और किसान, महिला, गरीब एवं युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
भाजपा नेत्री बचना शर्मा को किसान मोर्चा में मिली अहम जिम्मेदारी, लाखामंडल क्षेत्र में खुशी की लहर
