
डोईवाला। थानों स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में सोमवार को आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था, मिस्सरवाला एवं वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पितरों की स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी जी महाराज ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने पर जोर दिया।
वन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी डॉ. उदय नंद गौड ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार रखे। संस्था की संस्थापक आशा कोठारी ने कहा कि संस्था सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में हरीश कोठारी, दीवान सिंह रावत, नत्थी लाल डोभाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, जयेंद्र सिंधवाल, गीतांजलि रावत सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे । https://www.facebook.com/share/p/1DLTLFVUc1/
https://www.facebook.com/share/p/14q1yKkdos6/
पितरों की स्मृति में रोपा पौधा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का लिया संकल्प
