विकासनगर में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभायात्रा, चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई हुए सम्मानित

विकासनगर में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभायात्रा, चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई हुए सम्मानित
गतका और तलवारबाजी का प्रदर्शन रहा आकर्षण, ऊंट-घोड़ों पर सवार बच्चों ने बढ़ाई शोभायात्रा की रौनक
विकासनगर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विकासनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारंपरिक गतका और तलवारबाजी के प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा में सजे हुए ऊंटों और घोड़ों पर बच्चे एवं बड़े सवार होकर शामिल हुए। फूलों से सजी विशेष गाड़ी से प्रसाद वितरण किया गया। आगे पानी का छिड़काव करता टैंकर चल रहा था, जबकि पीछे महिलाएं झाड़ू लगाकर मार्ग की सफाई करती हुई चल रही थीं। यह दृश्य सेवा, समर्पण और स्वच्छता का संदेश दे रहा था।
शोभायात्रा के दौरान विकासनगर चौकी इंचार्ज अर्जुन गोसाई को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें माल्यार्पण कर उपहार भेंट किया गया। इस सम्मान के माध्यम से उनके कार्यों की सराहना की गई।
पूरी शोभायात्रा धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के अनुरूप मानवता, प्रेम, समानता और सेवा का संदेश दिया।