विकासनगर में आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन पांवटा साहिब की बैठक संपन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा । आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन पांवटा साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक आज विकासनगर स्थित राकेश अग्रवाल के फार्म हाउस में आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन से जुड़े सदस्यों और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आरटीआई प्रतिनिधिकारी विजय गोयल एवं चतर सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने आयोजन के लिए राकेश अग्रवाल का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उनकी धर्मपत्नी की उपस्थिति और सहयोग की भी सराहना की गई। फेडरेशन के सदस्यों ने विशेष रूप से अरविंद गोयल, विजय गोयल और चतर सिंह का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और सक्रिय भागीदारी से बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक के समापन पर सभी अतिथियों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को बेहद सफल और यादगार बताया।
विकासनगर में आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन पांवटा साहिब की बैठक संपन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
