गोरखा बस्ती और बंगाला बस्ती में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया विकासनगर। नगर पालिका परिषद विकासनगर द्वारा वार्ड नंबर-9 स्थित गोरखा बस्ती और बंगाला बस्ती में स्वच्छता एवं डेंगू रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा आसपास पानी जमा नहीं होने देने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देने, कूलर एवं पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।
अभियान में सफाई निरीक्षक पवन कुमार, सफाई नायक सुभाष, गौतम, राजकुमार, रवि शंकर, राजेश सहित पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। पालिका टीम ने लोगों से नगर को स्वच्छ और डेंगू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
